युद्ध नशे के विरुद्धः 6.286 किलो हेरोइन और 4 लाख की ड्रग मनी सहित 1 गिरफ्तार


Aryan Academy AD

अमृतसर :पंजाब सरकार की ओर से युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान को बड़ी कामयाबी मिल रही है। अब तक हजारों नशा तस्कर जेलों की हवा खा चुके हैं तथा जो लोग नशे के आदी हैं, उनका नशा छुड़ाओ केंद्र में सरकार की तरफ से इलाज करवाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के आदेशों और डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर देहाती पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है तथा गुरु की वडाली, अमृतसर निवासी शंकर सिंह नामक एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया।

Advertisement Space

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी  से 6.286 किलोग्राम हेरोइन और ₹4 लाख की ड्रग मनी बरामद की है। प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि आरोपी विदेशी तस्करों के सीधे संपर्क में था। अमृतसर ग्रामीण के लोपोके पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों सहित पूरी सांठगांठ का पर्दाफाश करने के लिए जाँच जारी है।

 

Advertisement Space

Leave a Comment