चुनाव तहसीलदार ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ

Advertisement Space

भारत के चुनाव आयोग के निर्देशों पर मतदाता सूची को और बेहतर बनाने के लिए चुनाव तहसीलदार जालंधर सुखदेव सिंह ने आज बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति के संबंध में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति के संबंध में भारत के चुनाव आयोग के निर्देशों से अवगत कराया और आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों की सहायता के लिए बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति करने की अपील की।
चुनाव तहसीलदार ने भारत के चुनाव आयोग द्वारा संशोधित बीएलए-2 फॉर्म के बारे में भी जानकारी दी और बूथ लेवल एजेंट की जिम्मेदारियों के बारे में बताया कि उन्हें मतदान क्षेत्र में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के उन व्यक्तियों की सूची, जिन्होंने अपना वोट नहीं डाला है, मृतक और स्थानांतरित मतदाताओं की सूची बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध करानी है। सभी प्रतिनिधियों ने लेवल एजेंटों की नियुक्ति के संबंध में जल्द ही जानकारी सांझा करने का आश्वासन दिया।

Advertisement Space

Leave a Comment