डेरा ब्यास प्रमुख ने जेल में की मजीठिया से मुलाकात


Aryan Academy AD

 चंडीगढ़: डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने आज अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से नाभा जेल में मुलाकात की। डेरा प्रमुख सुबह करीब 11 बजे अपनी निजी कार से जेल पहुंचे। सुरक्षा जांच औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उन्हें मजीठिया से मिलने की इजाजत दी गई। मुलाकात को परिवारिक रिश्तेदारी की श्रेणी में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि मजीठिया की पत्नी गनीव कौर की रिश्तेदारी डेरा प्रमुख ढिल्लों से जुड़ी हुई है।

Advertisement Space

वहीं पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया की अग्रिम जमानत याचिका को लेकर हुई सुनवाई में पंजाब सरकार ने अदालत में अपना जवाब दाखिल किया। इसके बाद हाईकोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को तय की है।
बता दें 25 जून को बिक्रम मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। वहीं

Advertisement Space

Leave a Comment