
जालंधरः आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त रेंज जालंधर पश्चिम नवजीत सिंह ने बताया कि उपायुक्त (आबकारी) एसके गर्ग के निर्देश पर, आबकारी सर्कल बस्ती, वेस्ट बी के आबकारी निरीक्षक मंजीत सिंह ढींडसा ने आबकारी पुलिस के साथ मिलकर बीती रात बस्ती शेख रोड से गुरु रविदास चौक तक नाका लगाया। उन्होंने बताया कि नाके के दौरान, एक होंडा अमेज कार नंबर PB08 EZ-7860 को जाँच के लिए रोका गया और जाँच करने पर उसमें से पंजाब किंग व्हिस्की की 27 पेटियां (324 बोतलें) बरामद हुईं।
सहायक कमिश्नर (आबकारी) ने आगे बताया कि कार चालक दीपक मेहता पुत्र किशोर चंद निवासी मकान नंबर 6-सी, ईश्वर नगर, घास मंडी, काला संघिया रोड और गगनवीर सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी मकान नंबर 1082, गुरु नगर, बस्ती मिट्ठू के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 5 में एफआईआर दर्ज की गई है। सहायक कमिश्नर नवजीत सिंह ने कहा कि विभाग नाके लगाकर इस तरह की अवैध तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई करता रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।