लुधियाना के हर्षबीर और आन्या बने पंजाब स्टेट मिनी बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट के चैंपियन


Aryan Academy AD

जालंधरः तीन दिवसीय इंडियन ऑयल पंजाब स्टेट मिनी रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का मंगलवार को जालंधर में शानदार समापन हुआ, जिसमें लुधियाना के खिलाड़ियों हर्षबीर सिंह ढिल्लों और आन्या तिवारी ने अपनी-अपनी श्रेणियों में चैंपियनशिप अपने नाम की। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जालंधर बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया।

पंजाब के 23 जिलों से 250 खिलाड़ियों ने अंडर-11 और अंडर-13 आयु वर्ग में हिस्सा लिया। कुल 8 इवेंट्स में 304 मुकाबले खेले गए। अंडर-13 बालकों के एकल फाइनल में लुधियाना के हर्षबीर सिंह ढिल्लों ने शानदार खेल दिखाते हुए रब्बीगुएल अंजी को सीधे सेटों में 21-12, 21-7 से मात दी। वहीं, अंडर-11 बालिकाओं के वर्ग में आन्या तिवारी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बठिंडा की ब्लेसी को 21-13, 21-14 से हराकर खिताब जीता।

लुधियाना के हर्षबीर और आन्या बने पंजाब स्टेट मिनी बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट के चैंपियन

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यातिथि संदीप ऋषि (आईएएस), कमिश्नर, नगर निगम जालंधर ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा – “खेल न केवल शारीरिक फिटनेस, बल्कि मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक हैं। ये बच्चों को अत्यधिक स्क्रीन टाइम से दूर रखते हैं और अनुशासन सिखाते हैं।”
उन्होंने टूर्नामेंट को उत्कृष्ट ढंग से आयोजित करने के लिए जालंधर बैडमिंटन एसोसिएशन की भी सराहना की।

Advertisement Space

विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा नकद पुरस्कार और आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें कवी राज डोगरा (उपाध्यक्ष), रितिन खन्ना (मान. सचिव), जसवंत सिंह, धीरज शर्मा (संयुक्त सचिव), कुसुम कैपी और पलविंदर जुनेजा शामिल थे।
अंतिम परिणाम :
अंडर 13 श्रेणी
• लड़कियों का एकल: जपलीन कौर (फिरोज़पुर), औनिका दुग्गल (मोहाली)
• लड़कों का एकल: हर्षबीर सिंह ढिल्लों (लुधियाना), रब्बीगुएल अंजी (लुधियाना)
• लड़कियों का युगल: जपलीन कौर / कामिल सभरवाल (फिरोज़पुर/लुधियाना), औनिका दुग्गल / मानवी अरोड़ा (मोहाली/होशियारपुर)
• लड़कों का युगल: हर्षबीर सिंह ढिल्लों / हर्षदीप सिंह (लुधियाना/पठानकोट), आरव धीमान / दिवम गर्ग (पठानकोट/मानसा)

अंडर 11 श्रेणी
• लड़कियों का एकल: आन्या तिवारी (लुधियाना), ब्लेसी (बठिंडा)
• लड़कों का एकल: रायन सिंगला (लुधियाना), कृष्णव खुराना (अमृतसर)
• लड़कियों का युगल: आन्या तिवारी / वरान्या सोनी (लुधियाना/जालंधर), ब्लेसी / नितारा शर्मा (बठिंडा/लुधियाना)
• लड़कों का युगल: माधव जग्गा / सनय भास्कर (लुधियाना), तंशिव वाधेरा / विवान शर्मा (अमृतसर)

 

Advertisement Space

Leave a Comment