तरनतारन में दो गुटों के बीच फायरिंग, नौजवान की मौत


Aryan Academy AD

 तरनतारन में दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। फायरिंग की वारदात गांव कैरों को रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। दोनों गुटों के लोग दो गाड़ियों में सवार थे। फायरिंग में स्कॉर्पियो सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक और घायलों को तुरंत तरनतारन के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

मृतक युवक की पहचान समरप्रीत सिंह पुत्र सरबजीत सिंह निवासी करमूवाला व घायलों की पहचान सौरवदीप सिंह और जयदीप सिंह के रूप में हुई है। इस हत्याकांड के बाद एक गैंग ने गांव कैरों में हुए कत्ल की जिम्मेदारी ली है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Space

वारदात की सूचना मिलने पर एसपी रिपुतपन सिंह, डीएसपी लवकेश सैनी, थाना पट्टी प्रभारी कंवलजीत राय, सिटी थाना प्रभारी गुरचरण सिंह, सदर थाना प्रभारी अवतार सिंह संधू और चीफ ऑफ स्टाफ प्रभजीत सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया

Advertisement Space

Leave a Comment