
नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2026 में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की संभावित तिथियों की घोषणा कर दी है। परीक्षाएं 17 फरवरी से 15 जुलाई 2026 के बीच आयोजित हो सकती हैं।
Advertisement Space
परीक्षा की डेटशीट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in पर ऑनलाइन सांझा की गई है। इन परीक्षाओं में 45 लाख से अधिक विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा का आयोजन भारत के अलावा 26 अन्य देशों में भी किया जाएगा। सीबीएसई ने यह भी स्पष्ट किया कि यह केवल अस्थायी तिथियां हैं और इनमें समय-समय पर बदलाव संभव है
Advertisement Space