मोहाली में जिम मालिक पर फायरिंग, CCTV में कैद हुई घटना


Aryan Academy AD

मोहालीः मोहाली के फेज 2 में जिम मालिक पर गुरुवार सुबह बाइक सवार हमलावरों ने  5 राउंड फायरिंग की। हमले में जिम मालिक विक्की गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गोलियों की आवाज और बाइक सवार हमलावर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शी संदीप सिंह ने बताया कि घटना सुबह 4:50 से 5 बजे के बीच हुई। हम अपना काम कर रहे थे, तभी हमें आवाजें सुनाई दीं। ऐसा लगा जैसे पटाखे फूट रहे हों, लेकिन तभी एक लड़का बाहर आया और उसने बताया कि गोलियां चल रही हैं। जब वह वहां पहुचे तो देखा कि घायल युवक के पैरों से खून बह रहा है। जिम में आए लड़के उसे अस्पताल ले गए। मौके पर पहुचे एसआई जसवंत सिंह ने बताया कि घायल युवक अस्पताल में है।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment