हंगामे के बाद पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र स्थगित


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार को विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के बीच तीखी बहस के बाद अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान द्वारा स्थगित कर दिया गया।

हाल ही में राज्य में आई बाढ़ पर चर्चा के लिए शुक्रवार को विशेष सत्र शुरू हुआ था। बता दें उस समय हंगामा हो गया जब कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने विधायक प्रताप सिंह बाजवा द्वारा खरीदी गई जमीन को लेकर बयान दिया। चीमा ने कहा कि बाजवा ने डेढ़ माह पहले पिंड फुलड़ा में ब्यास दरिया के पास लगभग 2 एकड़ जमीन खरीदी थी।

Advertisement Space

उन्हें पता था कि वहां रेत आएगी और माइनिंग होगी। गांव पसवाल में भी बाजवा ने 10 एकड़ ज़मीन खरीदी। उन्होंने कहा कि बाजवा चाहते हैं कि सरकार किसानों की मदद करने के बजाय उनकी जमीनें बचाए। इस पर प्रताप सिंह बाजवा भड़क गए । उन्होंने कहा कि कि यह जमीन उन्होंने अपनी सरकार के समय के लिए खरीदी गई है। इसकी रजिस्ट्री सरकार से करवाई गई, किसी चोर से नहीं। ॉ

Advertisement Space

Leave a Comment