पंजाब पुलिस में जल्द भर्ती होंगे 3400 कांस्टेबल, एएसआई से लेकर इंस्पेक्टरों तक की होगी पदोन्नति


Aryan Academy AD

जालंधरः पुलिस मुलाजिमों की कमी से जूझ रही पंजाब पुलिस में जल्द 3400 कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं और भर्ती प्रक्रिया अगले साल शुरू होगी।

इसके अलावा 1600 पुलिस मुलाजिम पदोन्नत होंगे, जिनमें 1,000 एएसआई, 450 सब इंस्पेक्टर और 150 इंस्पेक्टर पदोन्नत होंगे। इसके साथ ही 3400 कांस्टेबलों की भर्ती के अलावा चरणबद्ध तरीके से जिला स्तर पर 4500 और पदों को भरा जाएगा।

इसके साथ ही संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई की समीक्षा करने और त्योहारी सीजन 2025 से पहले एक व्यापक कार्य योजना तैयार करने के लिए डीजीपी गौरव यादव की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पंजाब में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और काउंटर इंटेलिजेंस विंग के प्रमुखों, सभी रेंज डीआईजी, सभी पुलिस कमिश्नर, सभी एसएसपी, सभी सब-डिविजनल डीएसपी और सभी एसएचओ सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक राज्य स्तरीय कानून व्यवस्था बैठक आयोजित की गई ।

Advertisement Space

बैठक के दौरान,  डीजीपी ने राज्य भर के डीएसपी और एसएचओ से सीधे बातचीत की और उनके क्षेत्र-स्तरीय अनुभव और इनपुट सुने। स्थानीय चुनौतियों और सामुदायिक सहभागिता पर उनकी अंतर्दृष्टि, ज़मीनी स्तर पर पंजाब पुलिस की सामूहिक प्रतिक्रिया को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण होगी।

 

Advertisement Space

Leave a Comment