अमरीका में शटडाउन लागू, लाखों कर्मचारियों की हो सकती छंटनी


Aryan Academy AD

अमरीका में करीब छह साल बाद फिर शटडाउन लागू हो गया है। क्योंकि संघीय सरकार फंडिंग बिल पास करवाने में असफल रही है। 2019 के बाद यह पहला शटडाउन है। आगे कोई नहीं जानता कि क्या होगा। लाखों सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी या बिना वेतन छुट्टी पर जाने की नौबत आ गई है। अमरीकी सरकार के पास अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसा नहीं है जैसी खबरें सुर्खियां बन रही हैं।

दरअसल अमरीकी सीनेट में सरकार को खर्चों को लेकर सहमति नहीं बन पाई है, जिसके चलते  मंगलवार को देर रात बिल पर वोटिंग हुई। बिल के समर्थन में 53 वोट पड़े जबकि विरोध में 47 वोट पड़ें। बिल पास करवाने के लिए 100 सदस्यीय सदन में 60 वोटों की जरूरत थी। इसके बाद फंडिंग बिल 55-45 से खारिज कर दिया गया। बता दें कि अमरीका में सरकार चलाने के लिए हर साल बजट पास करना जरूरी होता है। अगर सीनेट और हाउस किसी वजब से सहमत नहीं होते तो फंडिंग बिल पास नहीं होता। इस कारण सरकारी एजेंसियों को वेतन नहीं मिल पाता।
सीनेट के रिपब्लिकन नेता जॉन थ्यून ने कहा है कि फंडिंग बिल पास करवाने के लिए सपताह के अंत में फिर कोशिश की जा सकती है।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment