
जयपुरः जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार रात गैस सिलेंडर से भरे ट्रक को एक कैमिकल के टैंकर ने टक्कर मार दी, जिसके बाद 200 सिलेंडरों में हाईवे पर करीब 2 घंटे तक सिलेंडर फटते रहे ।इस हादसे में टैंकर ड्राइवर रामराज मीणा की हादसे में जलकर मौत हो गई है।
वहीं जयपुर में 200 सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद सुबह रेस्क्यू के दौरान टैंकर से जहरीले केमिकल का रिसाव हो गया है। पुलिस ने इसके आसपास बैरिकेडिंग करके लोगों को हटा दिया है। आसपास के रेस्टोरेंट-ढाबे भी खाली कराए गए हैं।
घटनास्थल के दौरान मौजूद लोगों के मुताबिक हाईवे पर आरटीओ की गाड़ी देखकर ड्राइवर ने टैंकर को ढाबे की तरफ मोड़ दिया। जिसके बाद वह गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से टकरा गया। सिलेंडर में ब्लास्ट होने शुरू हो गए। हादसे में वहां पर मौजूद 5 गाड़ियां जलकर पूरी तरह से खाक हो गईं। एहतियात के तौर पर पुलिस ने दोनों तरफ से हाईवे को रोक दिया।