
बंठिडा: बठिंडा सिविल एयरपोर्ट से नई दिल्ली को चलने वाली दो एयरलाइनों में से एक ने अपनी उड़ानें पूरी तरह बंद कर दी हैं, जबकि दूसरी कंपनी ने भी अपने उड़ाने कम कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, फ्लाई बिग एयरलाइन ने 27 सितंबर से अपनी उड़ानें पूरी तरह बंद कर दी हैं।
Advertisement Space
यह सेवा सितंबर 2023 में शुरू हुई थी, लेकिन हर उड़ान में औसतन केवल 4 से 6 यात्री ही सफर कर रहे थे। अब अलायंस एयर ने भी 19 सितंबर से अपनी उड़ानें घटा दी है। पहले जहां यह एयरलाइन सप्ताह में सभी दिन उड़ानें संचालित करती थी, अब इनकी संख्या आधी रह गई है। फ्लाई बिग के मैनेजर मदन मोहन ने बताया कि उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित की गई हैं और नवंबर में सेवाएं फिर शुरू करने की योजना है।
Advertisement Space