इंदिरा कॉलोनी में नशा तस्कर का अनधिकृत निर्माण ध्वस्त किया


Aryan Academy AD

जालंधर : पंजाब सरकार की नशा विरोधी पहल ‘युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत निर्णायक कार्रवाई करते हुए जालंधर नगर निगम ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से आज इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में एक कुख्यात नशा तस्कर से संबंधित अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया ।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि मुकेश राम उर्फ धोनी, निवासी इंदिरा कॉलोनी, जलंधर, जो एक कुख्यात नशा तस्कर है,  के अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त किया गया है। आरोपी मुकेश राम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत थाना डिवीजन नंबर 1 और थाना डिवीजन नंबर 2 में कुल 9 मामले दर्ज है। इनमें से तीन मामलों में उसे सजा भी हो चुकी है।

इंदिरा कॉलोनी में नशा तस्कर का अनधिकृत निर्माण ध्वस्त किया

Advertisement Space

उन्होंने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की नशे के नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए नागरिकों से सरकार द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 के माध्यम से नशे से संबंधित जानकारी साझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

शहरवासियों ने कमिश्नरेट पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने ऐसी कार्रवाइयों को पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Advertisement Space

Leave a Comment