थाना 3 के एसएचओ पर गिरी गाज, लाइन हाजिर


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
पुलिस कमिश्नर जालंधर धरप्रीत कौर ने मिलाप चौक स्थित दुग्गल चांप के मालिकों पर हमले के मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए थाना तीन के एसएचओ अनिल कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।
उनकी जगह पर पुलिल लाइन में तैनात सब इंस्पैक्र राजेन्द्र सिंह को थाना प्रभारी लगाया गया है।
प्राप्त जानकार के अनुसर गत दिवस इंस्पैक्टर अनिल कुमार को पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर द्वारा आदेश जारी कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि निहंग सिंह द्वारा ऑर्डर देने में देरी करने और फिर बहस के बाद दुग्गल चांप के मालिकों पर हमला कर दिया गया था। इस दौरान दुकान मालिक ने इंस्पेक्टर अनिल कुमार को फोन किया था मगर उन्होने फोन नहीं उठाया। बता दें कि दुग्गल चांप थाना 3 से महज 150 मीटर की दूरी पर है।

Advertisement Space

Leave a Comment