वाल्मीकि समाज के धर्म गुरुओं ने ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के हक में की बड़ी प्रैस कान्फ्रेंस


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी को लुधियाना उपचुनाव से पहले आज फिर बड़ी मजबूती हासिल हुई है। सोमवार को वाल्मीकि समाज के धर्म गुरुओं ने ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को समर्थन देने का ऐलान किया।

वाल्मीकि तीर्थ मंदिर के बाबा जसपाल नाथ जी ने लुधियाना में आप विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी घोषणा की। इस मौके उनके साथ सुरिंदर कल्याण, जसवीर, रवि बाली, दारा टांक, अजय चौहान, कुशराज, बलविंदर काला, सेवक विजय शैरी, माता रानी जी, बाबा रामदास जी भी उपिस्थत थे।

ग्यासपुरा ने समर्थन देने के लिए बाबा जसपाल नाथ जी का धन्यवाद दिया और उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने दलित समाज को नजरंदाज किया, जबकि आप सरकार ने उन्हें सम्मान दिया और सशक्त बनाया। ग्यासपुरा ने कहा कि मान सरकार ने श्री हरमंदिर साहिब की तरह श्री बाल्मीकि तीर्थ मंदिर के विकास के लिए करोड़ों रुपए के फंड जारी किए जिससे बाल्मीकि समाज के धर्मगुरु सरकार की तारीफ कर रहे हैं। आज भी इन्होंने अपनी इच्छा से लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आप उम्मीदवार का समर्थन देने का फैसला किया।

आप विधायक ने किया और पिछली सरकारों ने हमेशा दलितों और दबे कुचले लोगों को अनदेखा किया। आप सरकार पहली सरकार है जिसने दलितों के बच्चों की पढ़ाई लिखाई और आर्थिक तरक्की के बारे में सोचा।

Advertisement Space

उन्होंने कहा कि लुधियाना हलके के भी लाल लकीर के अंदर जो परिवार रहते थे वे लंबे समय से जमीन का मालिकाना हक मांग रहे थे, लेकिन पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने उनकी नहीं सुनी। आप सरकार ने उनकी मांग मानते हुए मालिकाना हक दिया क्योंकि हमारी सरकार का उद्देश्य गरीबों और दलितों के जीवन-स्तर को ऊंचा उठाना है।

मीडिया को संबोधित करते हुए बाबा जसपाल नाथ जी ने आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की तारीफ की और कहा कि उनका स्वभाव बहुत अच्छा है। वह गरीब लोगों के लिए काम करते हैं। इसलिए हम उनका समर्थन करने यहां आए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों ही अमृतसर में हमारे मंदिर श्री बाल्मीकि तीर्थ स्थान से संबंधित 35 करोड़ रुपए की लागत वाले आठ प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया है। इससे दलित समाज के सभी लोगों के मन में आप सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

मुझे बहुत खुशी हुई जब मुख्यमंत्री भगवंत मान मान ने कहा कि मैं हरमंदिर साहिब कॉरिडोर की तरह ही बाल्मीकि मंदिर का भी सौंदर्यीकरण करना चाहता हूं। बाबा जसपाल नाथ ने लुधियाना के सभी दलित भाईचारे से आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को जिताने की अपील की और कहा कि आम आदमी पार्टी ही दलितों के बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनका भला कर सकती है, इसलिए बिना किसी संशय के आप उम्मीदवार को वोट करें।

Advertisement Space

Leave a Comment