जालंधर में चल रहा था बड़े स्तर पर जुआ, 13 गिरफ्तार


Aryan Academy AD

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने दीवाली के मौके पर जुआ खेलते 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना भार्गव कैंप की पुलिस टीम ने की है और मौके पर पुलिस ने आरोपियों से 1.48 लाख रुपए की नकदी बरामद की है।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1,48,140 रुपए नकद और 104 ताश के पत्ते जब्त किए गए। सभी के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत थाना भार्गव कैंप में मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि भार्गव थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ लोग दीवाली के मौके पर जुआ खेल रहे हैं। एडीसीपी हरिंदर सिंह गिल और एसीपी वेस्ट के निर्देशों पर इंस्पेक्टर मोहनलाल की टीम ने मौके पर छापा मारकर इन जुआरियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से नकदी और ताश के पत्ते जब्त किए हैं।

Advertisement Space

पकड़े गए आरोपी
तजिंदर सिंह(निवासी देओल नगर), गगनदीप सिंह(निवासी न्यू जल्लोवाल आबादी), थॉमस(बूटा पिंड), निखिल(चुंगी मोहल्ला ), रोशित(लांबड़ा), सागर(मॉडल हाऊस ), अमित(बस्ती शेख ), हरमिंदर सिंह, सुमित, उर्मल सिंह, मोहम्मद इमरान, नीरज और अभिदेश।

Advertisement Space

Leave a Comment