भाजपा को गुरुओं की कुर्वानी का कोई ज्ञान नहींः पवन टीनू


Aryan Academy AD

जालंधरः पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन पवन टीनू ने गत दिवस केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पश्चिम बंगाल के भाजापा प्रदेशाध्यक्ष नेता सुकांत मजूमदार खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि मजूमदार की ओर से सिख पुलिस अधिकारी पर पगड़ी पर चप्पल जैसी कोई चीज बनाकर फैंकना एक घटिया और ओछी हरकत है। मजूमदार की ओऱ से धार्मिक चिन्ह की बेअदबी करने की कोशिश की गई।

उन्होने कहा कि यह हरकत अल्पसख्यकों के प्रति बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सिख गुरुओ की परंपरा के बारे कोई जानकारी नहीं है। गुरुओ की कुर्वानी का कोई ज्ञान नहीं है। गुरु तेगबहादुर की कुर्बानी के कारण ही आज भारत देश अस्सित्तव में है।

Advertisement Space

पवन टीनू आगे कहा कि पहले तो भाजपा को पहले सिख गुरुओ का इतिहास पढ़ना चाहिए। भाजपा अगर वोटों की खातिर ऐसी ओछी हरकतें कर रही है तो यह बहुत निंदनीय है। भाजपा की अल्पसंख्यको पर प्रति ऐसी हरकतों से कोई भी अल्पसंख्यक खासकर सिख डरने वाले नहीं।

उन्होंने आगे एक ओर आप कह रहे हैं कि विदेशों में बैठ कर देश विरोधी लोग छोटे-छोटे बच्चों से मोदी विरोधी प्रदर्शन करवा रहे हैं। भाजपा वाले दूसरों को ऐसा कैसे कह सकते हैं. भाजपा के अपने विचार जहर घोलने वाले हैं। इसलिए ऐसी हरकतों से बाज आए।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए औऱ उस केंद्रीय मंत्री के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए। उस केंद्रीय मंत्री को उसे तुरंत पद से हटाना चाहिए।

Advertisement Space

Leave a Comment