जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के सदस्यों से 6 पिस्तौल बरामद

जालंधरः जालंधर पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई चेन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के सदस्यों से 6 और पिस्तौल (.32 बोर) बरामद किए हैं। यह जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने दी।

Advertisement Space

जांलंधर कमिश्नरेट पुलिस ने उक्त पिस्तौलें जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के करीबी सहयोगी मनकरण सिंह देओल, सिमरनजीत सिंह और जयवीर सिंह से बरामद की हैं। इस मामले में कुल बरामद पिस्तौल (.32 बोर) 8 हो गई हैं। इससे पहले 2 पिस्तौल बरामद की गई थीं। उन्हें यह खेप मध्य प्रदेश से मिली थी।

Advertisement Space

Leave a Comment