
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने मंगलवार को पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र में 15 से अधिक जगहों पर रेड की। यह रेड पंजाब के जालंधर स्थित देओल नगर में भी की गई है। देश में विभिन्न हिस्सों में ईडी द्वारा दर्ज किे के मामले के आधार पर एक ही समय रेड की गई है। मामला नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार जालंधर में ईडी की टीम द्वारा जालंधर में यह रेड ट्रामाडोल सप्लाई के मामले में गिरफ्तार आरोपी इम्तियाज सलमानी के देओल नगर स्थित घर पर की गई है।
बताया दें कि साल 2024 में पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले को ईडी जालंधर द्वारा टेकओवर किया गया था, जिसकी जांच के बाद मंगलवार को 15 जगह पर रेड की गई।
Advertisement Space