
पाकिस्तान: पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में धमाके में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। पाक मीडिया के अनुसार विस्फोट एयर कंडीशनर सिस्टम की मरम्मत के दौरान हुआ। अचानक हुए विस्फोट से सुप्रीम कोर्ट भवन में अफरा-तफरी मच गई।
Advertisement Space
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक, विस्फोट से कोर्ट नंबर 6 को गंभीर नुकसान पहुंचा है। सुप्रीम कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए इस्लामाबाद के आईजीपी अली नासिर रिजवी ने बताया कि कैंटीन में पिछले कई दिनों से गैस लीक हो रही थी। इसी के चलते ब्लस्ट हुआ। पुलिस प्रमुख ने बताया कि 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें 2 लोगों की हालत गंभीर है।
Advertisement Space