अमरीका ने दोबारा शुरू किया स्टूडेंट वीजा, यह रखी शर्त


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
अमरीका में पढ़ाई करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अमरीका ने स्टूडैंट वीजा पर लगी रोक को हटा दिया है लेकिन वीजा अप्लाई करने वाले छात्र को अपना सोशल मीडिया प्रोफाइल सार्वजनिक करना लाजिमी होगा। अमरीका के विदेश विभाग के नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक अमरीका विरोधी कंटेंट की जांच के लिए आवेदक छात्रों को सोशल मीडिया प्रोफाइल सार्वजनिक करने लाजिमी होगी। अमरीका का द्वारा सशर्त स्टूडेंट वीजा से अमरीका में पढ़ाई करने के इच्छुक देश के हजारों स्टूडैंट्स को लाभ होगा।
अमरीका के विदेश विभाग द्वारा ये नियम राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर जारी किे गए हैं। जो स्टूडैंट अपना सोशल मीडिया अकाउंट सार्वजनिक नहीं करेंगे उन्हें वीजा नहीं मिलेगा। दरअसल अमरीकी अधिकारी सोशल मीडिया प्रोफाइल से जांच करेंगे कि आवेदक अमरीकी सरकार, संस्थानों, संस्कृति या मूलभूत सिद्धांतों के प्रति खतरनाक रुख तो नहीं रखता।

Advertisement Space

Leave a Comment