विजय ज्वेलर्स लूटकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार


Aryan Academy AD

जालंधरः विजय ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस ने एक और आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोमनाथ निवासी न्यू सुराजगंज के तौर पर हुई है। सोमनाथ ने ही लूट से पहले दुकान की रेकी कर मुख्य आरोपी को सूचना दी थी।

Advertisement Space

सोमनाथ ने दुकान खुलते ही वहां जाकर हालात का जायजा लिया था और मुख्य आरोपी कुशल को फोन कर जानकारी दी थी। पुलिस पहले ही कुशल सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि सोमनाथ वारदात के बाद से फरार था। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापा मारकर उसे काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पता चला है कि लूटी गई रकम का बड़ा हिस्सा आरोपी कुशल और उसके साथियों ने नशे और होटलों में अय्याशी पर खर्च कर दिया।

Advertisement Space

Leave a Comment