सतगुरु रविदास महाराज जी का 650वां पावन प्रकाश पर्व विश्व स्तर पर मनाने का फैसला


Aryan Academy AD

जालंधरः सतगुरु रविदास महाराज जी का 650वां पावन प्रकाश पर्व विश्व स्तर पर मनाने का फैसला किया गया है। यह फैसला संत निरंजन दास जी महाराज, चेयरमैन श्री गुरु रविदास जन्म अस्थान मंदिर पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट कांशी वारानसी एवं गद्दीनशीन डेरा सचखंड बल्लां की अध्यक्षता में डेरा सचखंड बल्लां में समूह संत महापुरुषों, सेवादारों तथा सतगुरु रविदास जन्म अस्थान मंदिर सीर गोवर्धनपुर कांशी वारानसी ट्रस्ट के पदाधिकारियों की हुई मीटिंग में किया गया।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार 20 फरवरी 2027 को बेगमपुर में संस्थापक सतगुरु रविदास महाराज जी का 650वां पावन प्रकाश पर्व विश्व स्तर पर मनाया जाएगा तथा श्री गुरु रविदास जन्म अस्थान मंदिर सीर गोवर्धनपुर कांशी में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु विश्व स्तरीय समागम में शिरकत करेंगे। यह समागम संत निरंजन दास जी महाराज के नेतृत्व एवं देश भर से समूह संत समाज की अध्यक्षता में मनाया जाएगा।
उक्त विश्व स्तरीय समागम की तैयारियों संबंधी जानकारी देते हुए समूह ट्रस्ट व डेरा सचखंड बल्लां के सेवादारों ने संयुक्त तौर पर बताया कि इस समागम संबंधी अमृतबाणी सतगुरु रविदास महाराज जी के क्रमवार पावन जाप आरंभ हो जाएंगे। उक्त समागम में पूरे भारत और विश्व भर से सतगुरु रविदास मिशन प्रचार प्रसार के महान प्रचारक संत महापुरुष, बुद्धिजीवी तथा विद्वान शख्सियतों सतगुरु रविदास महाराज जी के मानवता के भले हेतु किए गए परोपकारों के संघर्ष तथा उनके द्वार रचित पावन अमृतबाणी व जीवन मिशन पर आधारित संत प्रवचन तथा अनमोल विचारों के साथ संगत को गुरु इतिहास से अवगत करवाते हुए गुरु जस श्रवण करवाएंगे।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment