अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी मनिंदर सिंह सस्पेंड, क्यों गिरी पंजाब सरकार की गाज


Aryan Academy AD

अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी मनिंदर सिंह को शनिवार को पंजाब सरकार ने निलंबित कर दिया। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार का कहना है कि यह कार्रवाई गैंगस्टरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में बार-बार असफल रहने और गंभीर लापरवाही के चलते की गई है।

आईपीएस अधिकारी मनिंदर सिंह ने फरवरी 2025 में अमृतसर ग्रामीण जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया था। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर उनकी तस्वीर भी पोस्ट की थी।

आईपीएस मनिंदर सिंह 2019 बैच के अधिकारी हैं। अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी का पदभार संभालने से पहले, वह अमृतसर शहर पुलिस कमिश्नेरट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे।

Advertisement Space

उन्होंने पहले तरनतारन जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में भी कार्य किया था। इसके बाद उन्हें पंजाब के राज्यपाल का सहायक पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया था।

गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने तरनतारन उपचुनाव के दौरान कहा था कि पिछली सरकारों ने राज्य के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया और गैंगस्टरों और माफियाओं को बढ़ावा दिया। उनकी सरकार इस स्थिति को सुधार रही है। पंजाब में गैंगस्टरों, तस्करों, अपराधियों और असामाजिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है और सरकार उनका सफाया कर रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment