फिरौती की माग को लेकर गोलियां मराकर दुकानदार को उतारा मौत के घाट

अमृतसरःअमृतसर के गांव धूलके में 50 लाख की फिरौती की मांग को लेकर एक व्यक्ति को गोलिया मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की पहचान मनजीत सिंह के रूप में हुई है।

मृतक के बेटे लखविंदर सिंह ने बताया कि 26 तारीख की रात उनके घर पर 5 गोलियां चलाई गई थीं। इसके बाद 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग भी की गई थी। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। उन्हें लगा था मामला शांत हो गया है, लेकिन अचानक दोबारा हमला कर दिया गया।

Advertisement Space

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

Advertisement Space

Leave a Comment