Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमत में गिरावट जारी

नई दिल्ली: त्यौहारों का सीजन समाप्त होते ही सोने और चांदी की कीमत लगातार गिर रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का दाम घटकर 1,24,794 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

Advertisement Space

वहीं चांदी का भाव भी कम होकर 1,59,367 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया। उधर, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में सोना का भाव टूटकर 1,29,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जबकि चांदी 4,200 रुपए गिरकर 1,64,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी के भाव में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को चांदी 4,200 रुपए गिरकर 1,64,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि गुरुवार को यह 1,69,000 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

Advertisement Space

Leave a Comment