पार्षद अश्वनी अग्रवाल की छह महीने की कारगुजारी पर सर्वे, रिपोर्ट कार्डः वार्डवासी बोले-समस्या बताते ही मिल रहा समाधान


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ

नगर निगम चुनावों को हुए छह महीने हो गए हैं। इन छह महीनों को दौरान वार्ड नं. 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल द्वारा किए गए विकास कार्यों से वार्डवासी कितने खुश हैं को लेकर शुक्रवार को वार्ड में सर्वे किया गया। सर्वे में 500 लोगों को शामिल किया गया। सर्वे में एक खास बात जो देखने को मिली वो थी लोगों की संतुष्टि। लोगों का कहना था कि पार्षद अश्वनी अग्रवाल अपनी वार्ड की दुख-तकलीफें तो दूर करते ही हैं साथ में दूसरे हलकों की समस्याएं भी मेयर विनीत धीर और पंजाब सरकार के समक्ष उठाकर उनका हल निकलवा रहे हैं।

सर्वे में लोगों से वार्ड में सफाई व्यवस्था, पार्कों की सफाई, स्ट्रीट लाइट्स, सीवरेज समस्या, टूटी सड़कों की हालत एवं सरकार द्वारा जनहित में आरंभ की गई योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने संबंधी सवाल किए गए थे। लोगों ने पॉजिटिव जवाब देते हुए कहा कि पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने वार्ड में कोई शिकायत का मौका नहीं दिया। समस्या बताते ही तुरंत समाधान करवाया जा रहा है।

जनता की सेवा ही मेरा रिपोर्ट कार्ड

छह महीने की कारगुजारी को लेक जब पार्षद अश्वनी अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही मेरा रिपोर्ट कार्ड है। उन्होंने बताया कि वार्ड में इस समय Zero Complaint की स्थिति है, जो पारदर्शिता और जवाबदेही का प्रतीक है। अतः किसी कारणवस कुछ शिकायतें रह गई हो तो उसे भी जल्द से जल्द निपटा दिया जाएगा। पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने कहा, “जनता की सेवा ही मेरा पहला धर्म है। पारदर्शी और सक्रिय कार्यप्रणाली से ही जनता का विश्वास जीता जा सकता है। जनहित में पार्षद द्वारा किए गए कार्य निश्चित रूप से शहर के अन्य वार्डों के लिए एक मिसाल हैं।

 

कामों का ब्यौरा इस प्रकार है:

1. सीवरेज की सफाई/गार निकासी – 50

2. सड़क-गलियों की सफाई – 600 से अधिक

Advertisement Space

3. सीवरेज से जुड़ी शिकायतों का समाधान – 300

4. स्ट्रीट लाइट्स से जुड़ी शिकायतों का समाधान – 350

5. 12 सड़कों पर पैचवर्क

6. सीवरेज ढक्कनों का लेवलिंग कार्य – 4 स्थानों पर

7. नई सीवरेज ढक्कन लगवाए गए – 8

8. 11 पार्कों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई

9. सुपर सैक्शन मशीन के ज़रिए 3 दिन में 3 मुख्य सीवरेज लाइनों की सफाई की गई

10. ई-श्रम कार्ड बनवाए गए – 60

11. आयुष्मान भारत कार्ड बनवाए गए – 40

Advertisement Space

Leave a Comment