जीएनडीयू में बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार हेतु सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला


Aryan Academy AD

अमृतसरः गुरु नानक देव विश्वविद्यालय(जीएनडीयू) के आजीवन शिक्षा विभाग ने स्वरोजगार के उद्देश्य से विश्वविद्यालय परिसर, अमृतसर में 10वीं/12वीं पास लड़के/लड़कियों (बिना आयु सीमा के) को आत्मनिर्भर बनाने हेतु छह महीने के सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं, जो इस प्रकार हैं: 1. ड्रेस डिज़ाइनिंग (10वीं पास लड़कियों के लिए) 2. ब्यूटी कल्चर (10वीं पास लड़कियों के लिए), 3. वेब डेवलपमेंट (12वीं पास लड़के/लड़कियों के लिए) 4. वेब डिज़ाइनिंग (12वीं पास लड़के/लड़कियों के लिए) 5. कंप्यूटर बेसिक कॉन्सेप्ट (12वीं पास लड़के/लड़कियों के लिए) 6. बेकरी और कैंडी क्राफ्ट (12वीं पास लड़के/लड़कियों के लिए) 7. नैनी केयर (12वीं पास लड़के/लड़कियों के लिए) 8. आहार एवं पोषण (12वीं पास लड़के और लड़कियों के लिए)

Advertisement Space

विभाग की निदेशक डॉ. सतविंदरजीत कौर ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रवेश फार्म भर सकते हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment