समय पर बसें उपलब्ध न करवाने पर PCS अधिकारी सस्पेंड,RTO रोपड़ में थे तैनात

रोपड़ः रोपड़ में तैनात पीसीएस अधिकारी को पंजाब सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। आरटीओ  के पद पर तैनात पीसीएस अधिकारी गुरविंदर सिंह पर आरोप है कि उनके द्वारा गुरु तेग बहादुर के शहीदी समागम के लाइट एंड साउंड शो के लिए बसें समय पर उपलब्ध नहीं करवाई गईं।

इसी देरी के कारण पंजाब सरकार  ने रूपनगर के आरटीओ गुरविंदर सिंह चोहल (PCS) को पंजाब सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम 1970 के नियम 4(1)(a) के तहत तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

सस्पेंशन अवधि के दौरान अधिकारी को पंजाब सिविल सेवा नियमावली, सिलसिला-1, भाग-1 के नियम 7.2 के तहत सस्पेंड भत्ता दिया जाएगा। सस्पेंशन अवधि में अधिकारी का मुख्यालय चंडीगढ़ निर्धारित किया गया है। अधिकारी को बिना संबंधित प्राधिकारी की पूर्व अनुमति मुख्यालय से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

 

Advertisement Space

 

 

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment