भगवंत मान जापान दौरे पर, विदेशी कंपनियों को पंजाब में निवेश के लिए करेंगे प्रोत्साहित


Aryan Academy AD

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज दस दिवसीय जापान दौरे पर जा रहे हैं। उनके इस दौरे से आस व्यक्त की जा रही है कि उनका यह दौरान जापान सहित अन्य विदेशी औद्योगिक कंपनियों को पंजाब में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगा। पंजाब सरकार इस बार पारंपरिक Investment Summit की जगह सीधे विदेश कंपनियों के पास जाकर उन्हें पंजाब में निवेश के लिए अपील कर रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस दस दिवसीय दौरे के दौरान जापान के दो शहरों टोक्यो और साप्पोरो में 25 विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बात करेंगे और उन्हें पंजाब में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री, मुख्य सचिव और विशेष टीम दौरे पर जा रही है।

Advertisement Space

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पिछले दो सालों में कई सुधारात्मक कदम उठाए हैं, जिनसे इन्वेस्टर्स को पॉजिटिव सिग्नल मिले हैं। भ्रष्टाचार पर शिकंजा, प्रशासनिक पारदर्शिता और ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस की दिशा में उठाए गए कदमों से पंजाब की इमेज बेहतर हुई है।

Advertisement Space

Leave a Comment