नकोदर के व्यापारी से फिरौती मांगने वाले चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे


Aryan Academy AD

-लोहियां के शाम ज्यूलर से 30 लाख की फिरौती मांगने की बात भी कबूली

जालंधर/सोमनाथ कैंथ

एसएसपी जालंधर देहाती हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देशानुसार असामाजिक तत्वों/नशा तस्कर और लूटपाट करने वालों के विरुद्ध चलाई गई विशेष मुहिम युद्ध नशों विरुद्ध तथा भगौड़े व्यक्तियों को गिरफ्तार करने संबंधी एसपी परमिंदर सिंह, डीएसपी नकोदर सुखपाल सिंह की अगुवाई में थाना प्रभारी नकोदर अमन सैनी की पुलिस द्वारा नकोदर शहर में फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है।
प्रेस को जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि दिनांक 12.6.2025 से लगातार शहर नकोदर के एक प्रसिद्ध व्यापारी को जान से मारने की धमकी देकर फिरौती की मांग की जा रही थी। इस संबंध में थाना सिटी नकोदर में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकद्दमा नंबर 64 दिनांक 21.6.2025 अ/ध 308(5)351(3),61(2) बीएनएस दर्ज किया गया था।


पुलिस द्वारा 4 आरोपियों सुखजिंदर सिंह उर्फ सन्नी वासी नवापिंड दोनेवाल, रमनदीप, आदित्य राय उर्फ मनीष तथा सैम वासी पुरेवाले कालोनी नकोदर को नामजद किया गया तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग 2 टीमें तैयार की गईं तथा इन टीमों द्वारा टैक्निकल तरीके से काम करते हुए 22.6.2025 को आरोपी आदित्य राय उर्फ मुनीष पुत्र नरेश कुमार वासी पूरेवाल कालोनी नकदोर थाना सिटी नकोदर तथा दिनांक 23.6.2025 को सैम को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस ने आरोपियों से फिरौती मांगने के लिए इस्तेमाल किए गए तीन मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आदित्य राय उर्फ मुनीष द्वारा फिरौती की 2 और वारदातों को कबूल किया गया है, जिसमें पहली वारदात रमनदीप द्वारा 30 लाख रुपए की फिरौती नरिंदरपाल(शाम ज्यूलर लोहियां) से मांग की गई थी तथा उस द्वारा रमनदीप के कहने पर शाम ज्यूलर, लोहियां की रेकी की गई थी, जिस संबंधी मुकद्दमा नं. 61 दिनांक 3.5.2025 अ/ध 308(5), 351(3) थाना लोहियां दर्ज है तथा दूसरी वारदात में रमनदीप के कहने पर पेट्रोल पंप की भी रेकी की गई थी। इस संबंध में मुकद्दमा नं. 85 दिनांक 17.10.2024 अ/ध 308(5) बीएनएस थाना लोहियां में दर्ज है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके रिमांड हासिल करके इनसे ऐसी और वारदातों का पता किया जा रहा है।

 

Advertisement Space

 

 

 

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment