INDIGO सकंटः आज भी 250 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः सोमवार को भी इंडिगो(INDIGO ) की उड़ान सेवाएं पटरी पर नहीं आ सकीं हैं। दिल्ली, श्रीनगर, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद सहित कई एयरपोर्ट से अब तक 250 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

वहीं नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स और जवाबदेही प्रबंधक इस्द्रो पोर्क्वेरास को उड़ानों में व्यवधान को लेकर जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए और समय दे दिया। बता दें पिछले कई दिनों से इंडिगो की उड़ान सेवाओं में बड़े पैमाने पर लगातार व्यवधान हो रहा है, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी है।

Advertisement Space
Advertisement Space

Leave a Comment