
अमृतसर : अमृतसर स्थित रइया में सोमवार सुबह हादसे में एक युवती की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है नवप्रीत कौर, निवासी निक्का रइया अकाल अस्पताल, रइया में कर्मचारी थी । वह रात की ड्यूटी करके घर लौट रही थी। इसी दौरान उसकी एक्टिवा खड़े ट्रक से डा टकराई।
Advertisement Space
पुलिस इंचार्ज अमनदीप सिंह ने बताया कि ट्रक (नंबर PB 05 AP 8495) जालंधर की ओर से आकर पुल के नीचे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक्टिवा सवार युवती, जिसे निक्का रइया की तरफ मुड़ना था, अचानक नियंत्रण खो बैठी और खड़े ट्रक से जा टकराई।
Advertisement Space