चोरों ने पीएनबी ATM को बनाया निशाना, गैस कटर से काटा

जालंधर: जालंधर में चोरों द्वारा पीएनबी के एटीएम को निशाना बनाने का मामला सामने आया है । जानकारी के अनुसार पठानकोट हाईवे पर स्थित पंजाबी बाग गांव के पास पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को देर रात 2 चोरों ने निशाना बनाया।

बदमाशों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर एटीएम मशीन को काटने का प्रयास किया। लुटेरों ने सबसे पहले एटीएम में घुसकर अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे डाल दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके।

Advertisement Space

आरोपियों ने गैस कटर की मदद से एटीएम को काटना शुरू किया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Advertisement Space

Leave a Comment