विजीलेंस ने बिक्रम सिंह मजीठिया को लिया हिरासत में


Aryan Academy AD

अमृतसरः विजीलेंस की टीम ने आज सुबह दिन चढ़ते ही शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के ग्रीन एवेन्यू स्थित निवास पर रेड की। अभी-अभी सूचना मिली है कि विजीलेंस ने बिक्रम सिंह मजीठिया को हिरासत में ले लिया है।

Advertisement Space

मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। यह रेड किस वजह से की गई इस बारे में अभी तक विजीलेंस ने कोई जानकारी नहीं दी है। विजीलेंस के एसएसपी लखबीर सिंह स्वयं बिक्रम मजीठिया के घर पर मौजूद हैं।
इस दौरान बिक्रम सिंह मजीठिया की पत्नी गनीव कौर द्वारा विजीलेंस का विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि आज सुबह विजीलेंस की टीम ने हमें धक्के मारे और जबरन हमारे घर में दाखिल हुए हैं। अमृतसर में एक साथ कई ठिकानों पर विजीलेंस की रेड की गई है। इस छापेमारी की मजीठिया द्वारा वीडियो जारी की गई है, जिसमें वह अधिकारियों के साथ बहस करते सुनाई दे रहे हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment