पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने राणा बलाचौरिया केस में पंजाब सरकार से मांगा जवाब


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने राणा बलाचौरिया मर्डर केस में पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से 23 दिसंबर तक जवाब मांगते हुए पूछा है कि सरकार स्पष्ट करें कि जिस कार्यक्रम में बलाचौरिया की मौत हुई थी, वहां पर सुरक्षा के क्या इंतजाम थे ।

हाईकोर्ट ने चिंता जताते हुए कहा कि यह बेहद ही गंभीर मामला है। इतने बड़े कार्यक्रम में हत्या करने के बाद हमलावर कैसे भाग गए। सरकार की रिपोर्ट से पता चलेगा कि कहीं सुरक्षा में कोई कोताही तो नहीं बरती गई।

Advertisement Space

गौरतलब है कि सोमवार को सोहाना साहिब में चल रहे कबड्डी कप टूर्नामेंट के दौरान बाइक और बोलेरो कार में सवार हमलावर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वे सेल्फी लेने के बहाने राणा बलाचौरिया के पास आए और अचानक फायरिंग कर दी।

Advertisement Space

Leave a Comment