कर्नाटक में स्लीपर बस में लगी आग ,10 लोग जिंदा जले


Aryan Academy AD

कर्नाटकः कर्नाटक के चित्रदुर्ग में NH-48 पर बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही एक निजी कंपनी की स्लीपर बस में आग लगने से 10 से अधिक लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 लोग सवार थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसा रात करीब 2:30 बजे के करीब हुआ, जब तेज रफ्तार लॉरी ने सीबर्ड ट्रांसपोर्ट की स्लीपर बस से टकरा मार दी ,जिसके चलते बस में आग लग गई। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री बस में सो रहे थे । घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद सड़क पर जली हुई लाशें बिखरी पड़ी थीं।

Advertisement Space

बस और लॉरी में लगी आग बुझाने में दमकल विभाग को करीब 5 घंटे का समय लगा। बस का ड्राइवर और क्लीनर कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। वहीं लॉरी के ड्राइवर और क्लीनर की मौत हो गई। कई यात्रियों ने चलती बस से कूदकर जान बचाई। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

Advertisement Space

Leave a Comment