रात को अंगीठी जलाकर सोया परिवार,सुबह अंदर का मंजर देख दहल उठा दिल


Aryan Academy AD

बिहारःबिहार के सारण में घर में अंगीठी जलाकर सो रहे परिवार के 3 मासूम बच्चों सहित 4 की दम घुटने से मौत हो गई ।

जानकारी के अनुसार  अम्बिका कॉलोनी निवासी रामलखन सिंह के परिवार के आठ लोग एक ही कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए थे। शनिवार सुबह जब देर तक कमरे से कोई बाहर नहीं आया तो अन्य परिजन दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे। जहां बच्चों सहित सभी लोग बेहोश थे।

Advertisement Space

उनको तुरंत उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों  ने रामलखन सिंह की पत्नी कमलावती देवी (70),  तेजांश कुमार(03),  आद्या कुमारी ( 7 माह) एवं  गुड़िया कुमारी (09) को मृत घोषित कर दिया।  वहीं 4 अन्य लोगों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment