जालंधर वेस्ट में तेज़ी से हो रहे विकास कार्य, नशा तस्करों पर कसा शिकंजा : मोहिंदर भगत


Aryan Academy AD

जालंधर : पंजाब के केबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज एक प्रैस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जालंधर वेस्ट क्षेत्र में विकास कार्य बड़ी तेजी से चल रहे हैं। सड़कों, सीवरेज, साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। श्री भगत के अनुसार जालंधर वेस्ट में जो बचे-खुचे नशा तस्कर थे, वे या तो अंडरग्राउंड हो गए हैं या फिर क्षेत्र छोड़कर भाग चुके हैं।

Advertisement Space

केबिनेट मंत्री ने बताया कि पुलिस जल्द ही नशा तस्करी, अवैध कारोबार और संगठित अपराध पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू करने जा रही है, जिसके लिए आवश्यक निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

उन्होंने आगे विश्वास जताया कि आने वाले समय में जालंधर वेस्ट एक साफ-सुथरा, सुरक्षित और अपराध मुक्त क्षेत्र बनेगा। इसके लिए सरकार, प्रशासन और पुलिस मिलकर लगातार प्रयासरत हैं। श्री भगत ने आम जनता से भी अपील की कि वे नशे और अपराध के खिलाफ प्रशासन का सहयोग करें, ताकि समाज को सुरक्षित और बेहतर बनाया जा सके।

Advertisement Space

Leave a Comment