
लुधियानाः शादियां वाले घर की खुशियां उस समय गम में बदल गई ,जब दूल्हे ने शादी से कुछ समय पहले खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार रायकोट स्थित बरनाला चौक के पास स्थित सिमर होटल में सोमवार को गांव जलालदीवाल निवासी युवक कमल (30) ने होटल के कमरे में कथित तौर पर अपनी निजी रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली। इस बारे में जब होटल कर्मचारियों को पता लगा तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी युवक के पिता को दी। युवक का विवाह करीब 2 सप्ताह बाद 16 जनवरी को तय था ।
Advertisement Space
डीएसपी रायकोट हरजिंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि युवक ने खुद को गोली मारी है। हालांकि, मौत के कारणों की विस्तृत जांच के लिए लुधियाना (देहाती) जिले की फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस को घटनास्थल से शराब की बोतलें भी बरामद हुई है।
Advertisement Space