
चंडीगढ़ः कड़ाके की ठंड के चलते पंजाब सरकार ने सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। अब स्कूल 1 जनवरी को नहीं बल्कि 8 जनवरी को खुलेंगे।
Advertisement Space
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी देते बताया कि बढ़ती ठंड के मद्देनजर पंजाब सरकार के निर्देशों पर बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों की छुट्टियां 7 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। अब सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 8 जनवरी को खुलेंगे।
Advertisement Space