बटाला: Gas सिलेंडर फटने से बच्चे सहित 5 घायल

बटाला: बटाला के गांव अलोवाल में गैस सिलेंडर फटने से बच्चे सहित 5 लोग झुलस गए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घायलों की पहचान सूरजवंशी (26), उसकी पत्नी मीना कुमारी (25), बेटे आनंद (6), प्रताप सिंह पुत्र सुरेश सिंह और प्रकाश सिंह (25) निवासी बिहार के तौर पर हुई है।’

उन्होंने बताया कि वे दिहाड़ी मजदूर हैं। काम पर जाने से पहले चावल बना रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस लीक होने के कारण सिलेंडर में आग लग गई।

आग लगते ही उन्होंने सिलेंडर को उठाकर बाहर खुले स्थान में फेंक दिया, जिसके तुरंत बाद सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से वह आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement Space

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment