पंजाब और चंडीगढ़ में शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट

चंडीगढ़ः मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में शीत लहर और घने कोहरे को लेकर 7 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आगामी दिनों में रातें और ज्यादा सर्द होने की संभावना जताई है।

बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब के कई जिलों में मौसम साफ रहा। वहीं पटियाला और आदमपुर में घना कोहरा छाया रहा, जहां दृश्यता घटकर 60 मीटर तक पहुंच गई। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है।

Advertisement Space

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय होने के कारण पंजाब में कड़ाके की सर्दी बढ़ेगी। ठंडी हवाएं चलेंगी और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, मोहाली समेत कई जिलों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Advertisement Space

Leave a Comment