Birthday मनाकर लौट रहे 4 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत


Aryan Academy AD

तेलंगानाः बर्थडे पार्टी मानकर लौट रहे 4 दोस्तों की  सड़क हादसे में मौत ,जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले की है।

पुलिस ने बताया कि सभी दोस्त फोर्ड इकोस्पोर्ट में  बर्थडे मनाकर आ रहे थे। स्पीड ज्यादा होने के कारण कार अनिंयत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पेड़ में जा घुसी। हादसा करीब देर रात डेढ़ बजे हुआ।

Advertisement Space

मृतकों की पहचान  सुमित (20 साल) निखिल (20) देवाला सूर्या तेजा (20) और बलमूरी रोहित (18) के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान सुंकारी नक्षत्रा (20) के रूप में हुई है।  पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Space

Leave a Comment