
लुधियानाः मुबंई से 3 दिन पहले घर लौटे युवक का शव लुधियाना-जालंधर बाइपास के पास स्थित खाली प्लाट में 3 टुकड़ो में मिला है। सुबह जब एक राहगीर उस रास्ते से गुजर रहा तो उसने प्लाट में शव को पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को आधा शव सफेद ड्रम से मिला जो जला हुआ था। युवक की पहचान दविंदर (30) के रूप में हुई है, जो 3 दिन पहले ही मुंबई से अपने घर लौटा था। वह अपने घर सिर्फ 15 मिनट ही रुका था।
Advertisement Space
पुलिस ने इलाका सील कर आस-पास के लोगों से पूछताछ करनी शुरू कर दी है। युवक के परिवार से भी संपर्क कर उनसे भी पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
Advertisement Space