social media पर हथियारों का Craze पड़ा महंगा, युवती गिरफ्तार

बठिंडा: पंजाब के युवाओं में हथियारों का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। वहीं social media पर हथियारों का रील बनाना वह अपनी शान समझते हैं। पर अब पंजाब पुलिस ऐसे युवाओं से सख्ती से निपटने के लिए तैयार है।

ऐसे ही मामले में हथियारों के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बठिंडा सदर थाना पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है।

सदर थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश कर उन्हें बढ़ावा देने वाला वीडियो सामने आने के तुरंत बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement Space

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन और गन कल्चर को बढ़ावा देने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।

Advertisement Space

Leave a Comment