
चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में शीतलहर और कोहरे का कहर लगातार जारी है। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा, जबकि अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
मौसम विभाग ने 12 से 15 जनवरी तक ठंड और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं इसके बाद मौसम में सुधार देखने की संभावना जताई है। बता दें पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंडी बर्फीली हवाएं चल रही है। इसके चलते आम जन-जीवन काफी प्रभावित हो रहा है।
Advertisement Space
Advertisement Space