वाहन चोरी के आरोप में भारतीय मूल के 3 कनाडाई गिरफ्तार


Aryan Academy AD

कनाडाः वाहन चोरी के आरोप में कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में भारतीय मूल के तीन कनाडाई नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है वह वाहन चोरी गिरोह से जुडे़ हुए थे। कमर्शियल ऑटो क्राइम ब्यूरो की टीम ने इस कार्रवाई में तीन चोरी की गाड़ियां भी बरामद की हैं।

Advertisement Space

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतपाल खत्रा, गुरतास भुल्लर और मंदीप कौर के रूप में हुई है। मामले की जांच दिसंबर 2025 में शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क कारों और ट्रैक्टर-ट्रेलरों की चोरी के साथ-साथ वाहनों से जुड़ी धोखाधड़ी में भी शामिल था।

जांच के बाद 8 जनवरी 2026 को पुलिस ने ब्रैम्पटन स्थित एक घर पर सर्च वारंट के तहत छापेमारी की। इस दौरान तीन चोरी की गाड़ियां बरामद की गईं, जिन पर फर्जी ओंटारियो नंबर प्लेट लगी हुई थीं।

Advertisement Space

Leave a Comment