कनाडा में पंजाबी कारोबारी की गोलियां मारकर हत्या


Aryan Academy AD

कनाडा: कनाडा के सरी में पंजाबी कारोबारी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। यह वारदात दोपहर करीब 12 बजे सरी के 176 स्ट्रीट और 35 एवेन्यू (32 एवेन्यू के उत्तर) स्थित केंसिंगटन प्रेयरी इलाके में हुई ।

दरअसल पुलिस को सड़क किनारे एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली थी। सरी फायर सर्विस और बीसी इमरजेंसी हेल्थ सर्विस ने इलाज की कोशिश की, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Advertisement Space

सूत्रों के अनुसार मारे गए कारोबारी की पहचान स्टूडियो-12 के मालिक बिंदर गरचा के रूप में हुई है। हत्या के कुछ समय बाद पुलिस को उसकी कार 189 स्ट्रीट और 40 एवेन्यू के पास एक जली हुई कार मिली है।

Advertisement Space

Leave a Comment